शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Makhana/Fox Food
Written By

नवरात्रि में उपवास का बेस्ट फूड है मखाना, जानिए 5 फायदे...

नवरात्रि में उपवास का बेस्ट फूड है मखाना, जानिए 5 फायदे... - Health Benefit Of Makhana/Fox Food
नवरात्रि में अगर आप उपवास रख रहे हैं, तो ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपको ऊर्जा के साथ सेहत के फायदे भी दे सके। मखाना भी उपवास में लिया जाने वाला ऐसा ही मेवा है जो आपको सेहत के कई फायदे दे सकता है... उन्हीं में से 5 फायदे हम आपको बता रहे हैं - 
 
1 उपवास में यह आहार हल्का एवं पाचक होता है जो आपकी भूख को भी कंट्रोल करेगा और आपको जरूर ऊर्जा भी देगा।
 
2 व्रत के दौरान कभी-कभी चिड़चिड़ापन और तनाव भी होता है। ऐसे में य‍ह तनाव को कम करने में मदद करता है और मन और मस्तिष्क को शांत रखता है। 
 
3 अगर व्रत के दौरान आपको नींद न आने की समस्या हो रही है, तो मखाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रात को सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन करें और पाएं चैन की नींद।
 
4 अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो उपवास के दौरान मखाना आपके लिए बेस्ट फूड साबित हो सकता है। इससे शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है।
 
5 यह कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स है। इससे कैल्शियम की आपूर्ति के साथ ही आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
ये भी पढ़ें
मुंह में पानी आ जाएगा देखकर टेस्टी खीरे, आलू और मूंगफली का सलाद