शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Type Of Tea Fir Weight Loss
Written By WD

चाय के 5 प्रकार, वजन घटाने में कमाल

चाय के 5 प्रकार, वजन घटाने में कमाल - 5 Type Of Tea Fir Weight Loss
भारत में चाय के दीवानों की कमी नहीं है। कुछ लोग चाय पीने की आदत को अच्छा तो नहीं मानते, लेकिन चाय पीना उनके जीवन में किसी अनिवार्य काम से कम भी नहीं है। चाय के फायदे और नुकसान पर अक्सर बहस होती है। ऐसा नहीं कि चाय के सिर्फ नुकसान ही हैं, उसके कई फायदे भी हैं। आइए जानते हैं विभिन्न प्रकार की चाय के फायदे, जो वजन घटाने में मददगार हैं। 

वैज्ञानिक शोध के अनुसार कुछ खास प्रकार की चाय में ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।वह पेय जिससे आपको ऊर्जा और ताजगी मिलती है, वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है। यह तो आमतौर पर सभी जानते हैं कि एक कप चाय हर रोज आपको दिल के दौरे, गठिया, दांत क्षय और यहां तक कि कैंसर को भी आपसे दूर रखती है। 

चिंता को दूर करने के गुण के अलावा, (यह इसमें होने वाले कुछ खास तत्वों के कारण होता है) यह  वजन को कम करने में बहुत कारगर हैं। यह 5 प्रकार की चाय हैं, जो आपको स्लिम कर देंगी - 
 
चाय के यह 5 प्रकार, अगले पेज पर...

1 स्टार अनिस टी : स्टार अनिस चाय पाचनक्रिया को सुधारती है। यह चाय चीन में पूरे साल फलने वाले पौधे के फल से बनती है। इस चाय का उपयोग पाचन संबंधी बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है, जैसे पेट खराब होना, दस्त और उल्टी होने पर। यह चाय एक पूरी फली को गर्म पानी में 10 मिनिट तक डालकर बना सकते हैं। पानी को छान लें और अगर आप इसे मीठा पीना चाहते हैं तो इसमें शकर या शहद मिला लें और छोटे-छोटे घूंट ले-लेकर इसे पिएं। आपको पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। 

 
2 पीपरमेंट टी (पुदीने का अर्क) : अगर आपको पीपरमेंट चाय पसंद है तो आप इसे ग्रीन टी के बदले कभी-कभी बदलकर पी सकते हैं। दोनों ही चाय पाचन को सुधारने में बहुत फायदेमंद है। पीपरमेंट के पत्तों का इस्तेमाल इस चाय को बनाने में किया जाता है। इसे गर्म या ठंडा पिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच ताजा या सूखी हुई पत्ती को उबलते हुए पानी में डाल दीजिए। इन्हें पानी में 4 से 5 मिनट के लिए रहने दीजिए और फिर छानकर चाहें तो शहद मिलाकर पीजिए।

3 ग्रीन टी : शोध के हिसाब से इस चाय में पाया जाने वाला रसायन EGCG शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जो कि शरीर से वजन कम करने का काम करता है। यह एक दिन में करीब 70 कैलोरी तक कर देता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट केटेचिंस होता है, जो कि मेटाबोलिज्म बढ़ाता है और चर्बी को घटाता है। यह चाय 85 डिग्री सेल्सियस पर करीब 2 से 3 मिनट में तैयार हो जाती है।
 

4 रोज टी : रोज टी सबसे पुराने स्वाद में पाई जाने वाली चाय में से एक है। इसे ताजा गुलाब और कलियों से बनाया जाता है। यह शरीर के लिए एक थैरेपी की तरह है। यह न केवल शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों को दूर करके त्वचा को सुन्दर बनाता है बल्कि इसमें विटामिन A, B3, C, D और E होते हैं, साथ ही साथ ये संक्रमणों से भी निजात दिलाता है। 
ओलोंग टी (Oolong Tea) : शोध से खुलासा होता है कि अोलोंग टी, थोड़ा खमीर उठाने की प्रक्रिया से तैयार होती है। यह ग्रीन टी से ज्यादा कारगर होती है। यह चाय चर्बी जलाती है और कोलेस्ट्रोल और शरीर में घुली हुई चर्बी को कम करती है। वजन कम करने के लिए रोज 2 कप अोलोंग  चाय पीने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
सफलता पाना है तो व्यवहार कुशल बनें