शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 5 Anti Aging Things
Written By WD

जवां दिखना है तो खाएं यह 5 चीजें

जवां दिखना है तो खाएं यह 5 चीजें - 5 Anti Aging Things
त्वचा काे जवां बनाए रखने और लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आप बहुत कुछ करते होंगे। चलिए हम भी आपकी मदद कर देते हैं। जानिए 5 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से आप रह सकते हैं, लंबे समय तक जवां-जवां..
 
1  कद्दू - भले ही आप कद्दू का नाम सुनकर ही नाक-मुंह सिकोड़ते है, लेकिन लंबे समय तक जवां दिखने में यह आपकी मदद कर सकता है। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो झुर्रियों को आने रोकता है, और आपको बनाए रखता है जवां।

2  रेड वाइन - जी हां, अगर रेड वाइन के शौकीन हैं, तो यह शौक आपके लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंटी एजिंग तत्व आपको बनाए रखते हैं, जवां और आपकी त्वचा को स्वस्थ व खूबसूरत।
 
3  कि‍वी - यह फल देखने और खाने में जितना अच्छा लगता है, उतने ही फायदेमंद इसके गुण भी हैं। इसमें आपके लिए भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स हैं और विटामिन-सी भी। प्रतिदिन इसका सेवन आपको जवां बनाए रखेगा।

4  डार्क चॉकलेट - प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में डार्क चॉकलेट खाना, न केवल आपको जवां बनाए रखने में सहायक है बल्‍कि सूरज की हानिकारक किरणों से भी आपकी त्वचा को बचाता है।
 
5  जैतून - जैतून के तेल काे खाएं या त्वचा पर लगाएं। यह हर तरह से आपको जवां बनाए रखने में कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरा जैतून आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।