• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
Written By WD

इन आंखों की मस्ती के...

साफ-चमकदार आंखों के लिए...

सेहत के सरल टिप्स
1 धूल या मिट्टी आंख में पड़ जाए तो आंखों को मसलना नहीं चाहिए। धीरे-धीरे आंखें खोलने या बंद करने से या ठंडे पानी के छींटे देने से धूल के कण आसानी से निकल जाते हैं।


ND


2 पढ़ते या लिखते समय प्रकाश हमेशा उचित मात्रा में, पीछे या बाएं तरफ से आना चाहिए। सामने से प्रकाश आने पर आंखें जल्दी थक जाती है।

3 कॉपी या किताब 12 से 15 इंच की दूरी पर रखना चाहिए।

4 सुबह उठते ही प्रतिदिन ठंडे पानी से आंखें धोनी चाहिए। अथवा त्रिफला या नीम की पत्ती रात में पानी में भिगो दें,इस पानी को छानकर आंखें धोने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।

5 सरसो के तेल से बना काजल लगाने और गुलाबजल का फाहा आंखों पर रखने से आंखें स्वच्छ रहती है।

6 अधिक देर तक पढ़ते-लिखते रहने से आंखें दुखने लगती है। बीच-बीच में अपनी हथेलियों को हल्के से आंखों पर रखें।

7 आंखों को बार-बार ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, तिरछा और गोल घुमाकर आंखों का व्यायाम करें।

8 हरी ताजी सब्जियां, गाजर, चुकंदर व दूध से बने पदार्थ घी आदि के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।