गुजरात हाईवे पर भीषण हादसा, 2 बसों में हुई भिड़ंत, आग लगने से 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
Surat Bardoli Bus Accident : गुजरात के सूरत स्थित बारडोली हाईवे पर उवा गांव के पास मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले भीषण हादसे की खबर सामने आई है। गुजरात और महाराष्ट्र की 2 राज्य परिवहन बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस बीच एक बस पलट जाने से उसमें आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिसमें 9 की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस कटर से बस को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
गुजरात के सूरत स्थित बारडोली हाईवे पर उवा गांव के पास मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले भीषण हादसे की खबर सामने आई है। गुजरात और महाराष्ट्र की 2 राज्य परिवहन बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस बीच एक बस पलट जाने से उसमें आग लग गई।
इस खौफनाक हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिसमें 9 की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस कटर से बस को काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।घायलों को बारडोली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना तब हुई जब पानी के टैंकर ने एक बस को टक्कर मारी और जिससे बस ड्राइवर का नियंत्रण हट गया जिसके बाद बस डिवाइडर पार करके सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। बस के अंदर फंसे कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई और उसमें सवार 7 मुसाफिरों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तापी और सूरत जिले के एसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। इस भीषण सड़क हादसे के बाद सूरत हाईवे पर भारी जाम लग गया।
Deeply pained to hear about a mishap in Surat district, Gujarat. My condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance at the accident site.
— PMO India (@PMOIndia) June 2, 2026
An…
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख
इस दर्दनाक दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा, गुजरात के सूरत जिले में हुए हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
