Hanuman Chalisa
✕

गुजरात चुनाव के बाद होगा संसद सत्र

Updated: बुधवार, 22 नवंबर 2017 (17:03 IST)
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में विलंब को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे बवाल के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को स्पष्ट संकेत दिए कि यह सत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद होगा और यह पूरी तरह से नियमित सत्र होगा। 
 
जेटली ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि संसद का यह सत्र नियमित हो लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि संसद सत्र और चुनाव की तारीखें एक साथ न पड़ें।
 
उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि लोकतंत्र में चुनाव के समय जनता को संबोधित किया जाता है इसीलिए पहले भी चुनाव के कारण संसद सत्र की तारीखें आगे-पीछे होती रही हैं और सत्र के बीच अवकाश कर उसे दो चरणों में भी संपन्न किया जाता रहा है।
 
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है और हमें जनता के पास प्रचार के लिए जाना है विपक्ष का पता नहीं कि उसे जाना है या नहीं जाना है।
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से संसद के शीतकालीन सत्र के समय को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद या उससे पहले होगा। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहा है कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए संसद का सत्र टाल रही है और अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि पहले भी संसद के सत्र चुनाव को देखते हुए बाद में कराए जाते रहे हैं, लेकिन अब जेटली के बयान से स्पष्ट हो गया है कि संसद का शीतकालीन सत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख