गुजरात में फिर नरेंद्र मोदी...
FILE
एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वेक्षण के अनुसार 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा को सात और अधिक सीटों के साथ 124 सीटें मिलने की संभावना है। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 117 सीटें मिली थीं। आठ सीटों के नुकसान के साथ कांग्रेस के 51 सीटों तक सिमटने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव में उसे 59 सीटें मिली थीं।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि पूर्व भाजपा नेता केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी के खाते में केवल तीन सीटें आ सकती हैं। राकांपा के दो सहित निर्दलीय चार सीटें जीत सकते हैं।
सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में पटेल के प्रभाव के बावजूद भाजपा वहां 54 में से 39 सीटें जीत सकती है। सर्वेक्षण में यह भी दर्शाया गया है कि इसमें शामिल करीब 53 फीसदी लोगों ने कहा कि 2014 के आम चुनाव में मोदी को केंद्र में भाजपा का नेतृत्व करना चाहिए।
चुनाव पूर्व किए गए इस सर्वेक्षण के अनुसार अरविन्द केजरीवाल के राजनीति में कूदने का लोगों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और केवल 15 फीसदी लोगों ने उनका समर्थन किया। (भाषा)

