गुजरात चुनाव- महत्वपूर्ण है लेउवा पटेल समुदाय
FILE
पटेल समुदाय की राज्य में करीब 18 प्रतिशत जनसंख्या है और यह समुदाय पिछले दो दशक से भाजपा के साथ था लेकिन इस बार वे लेउवा और कादवा उपजातियों में विभाजित हो गए हैं। लेउवा उपजाति का प्रतिनिधित्व 83 वर्षीय केशुभाई पटेल करते हैं और उनका आरोप है कि मोदी शासन में पिछले 10 वर्ष में इस समुदाय पर ध्यान नहीं दिया गया।
राजनीतिक विश्लेषक दिनेश शुक्ला ने कहा कि सवाल यह है कि किस राजनीतिक दल को इस शक्तिशाली उपजाति का समर्थन मिलेगा? वे भाजपा के साथ रहेंगे या वे जीपीपी के साथ जाएंगे? उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा की 182 सीटों में से सौराष्ट्र क्षेत्र में 54 सीटें हैं, जो 7 जिलों भावनगर, अमरेली, जूनागढ़, जामनगर, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर और राजकोट में फैली हैं। इसलिए हमेशा यह कहा जाता है कि जो भी पार्टी सौराष्ट्र में दबदबा बनाएगी, राज्य में उसी का शासन होगा। (भाषा)

