मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. शासकीय अवसर
  6. कैग को चाहिए 22905 लोग
Written By ND

कैग को चाहिए 22905 लोग

Government job | कैग को चाहिए 22905 लोग
सरकार ने कहा कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) में 22905 अधिकारियों की कमी है।

राज्य वित्त मंत्री एस. एस. पालालिमणिकम ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि कैग में 67063 (गु्रप बी, सी और डी कार्यकर्ता) लोगों की स्वीकृत अधिकारियों की संख्या के मुकाबले में एक मार्च, 2010 तक 44158 लोगों की भर्ती की गई। उन्होंने कहा कि कुल 22905 लोगों में से ग्रुप 'बी' के 2944 ग्रुप 'सी' के 17297 और ग्रुप 'डी' 2664 कर्मचारियों की कमी है।

कैग के विनोद राय ने कहा कि बढ़ते काम को कम करने के लिए मई में 2000 से 3000 अर्द्ध-दक्ष लोगों की नियुक्ति करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से निजी कंपनियों के बहीखाते का काम सिर पर पड़ गया है तब से ट्रेंड लोगों की मांग में भारी इजाफा हुआ है।