- लाइफ स्टाइल
» - साहित्य
» - नीरज
प्यार की कहानी चाहिए
-
नीरज आदमी को आदमी बनाने के लिए जिंदगी में प्यार की कहानी चाहिएऔर कहने के लिए कहानी प्यार कीस्याही नहीं, आँखों वाला पानी चाहिए।जो भी कुछ लुटा रहे हो तुम यहाँवो ही बस तुम्हारे साथ जाएगा, जो छुपाके रखा है तिजोरी मेंवो तो धन न कोई काम आएगा, सोने का ये रंग छूट जाना हैहर किसी का संग छूट जाना हैआखिरी सफर के इंतजाम के लिएजेब भी कफन में इक लगानी चाहिए।आदमी को आदमी बनाने के लिए जिंदगी में प्यार की कहानी चाहिएरागिनी है एक प्यार कीजिंदगी कि जिसका नाम हैगाके गर कटे तो है सुबहरोके गर कटे तो शाम है शब्द और ज्ञान व्यर्थ हैपूजा-पाठ ध्यान व्यर्थ हैआँसुओं को गीतों में बदलने के लिए, लौ किसी यार से लगानी चाहिएआदमी को आदमी बनाने के लिए जिंदगी में प्यार की कहानी चाहिएजो दु:खों में मुस्कुरा दियावो तो इक गुलाब बन गयादूसरों के हक में जो मिटाप्यार की किताब बन गया,आग और अँगारा भूल जा तेग और दुधारा भूल जादर्द को मशाल में बदलने के लिएअपनी सब जवानी खुद जलानी चाहिए।आदमी को आदमी बनाने के लिए जिंदगी में प्यार की कहानी चाहिएदर्द गर किसी का तेरे पास हैवो खुदा तेरे बहुत करीब हैप्यार का जो रस नहीं है आँखों मेंकैसा हो अमीर तू गरीब हैखाता और बही तो रे बहाना हैचैक और सही तो रे बहाना हैसच्ची साख मंडी में कमाने के लिए दिल की कोई हुंडी भी भुनानी चाहिए।