गुरुवार, 21 सितम्बर 2023
  1. चुनाव 2022
  2. गोवा विधानसभा चुनाव 2022
  3. गोवा विधानसभा चुनाव 2022
  4. Rahul Gandhi to address rally in Sankhalim
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 30 जनवरी 2022 (15:28 IST)

प्रमोद सावंत के गढ़ में राहुल गांधी की सभा

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो फरवरी को मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र संखालिम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। संखालिम विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत चुनाव लड़ रहे हैं।
 
कांग्रेस की गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि प्रदेश के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर राहुल गांधी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि जनसभा में इन स्क्रीन के जरिये करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा कई हजार लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसमें शामिल हो सकेंगे। 40 में से 15 केंद्रों के लोग राहुल गांधी से बातचीत करेंगे। वह चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणापत्र भी जारी करेंगे।
 
पणजी में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एआईसीसी की प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा कि गांधी 2 फरवरी को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस-गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन के सभी उम्मीदवारों से बातचीत करेंगे। गोवा में चुनाव 14 फरवरी को होगा और परिणाम 10 मार्च को घोषित होगा।
 
ये भी पढ़ें
यूपी में कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की लिस्ट, 24 महिलाओं को दिया टिकट