• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
  6. नई पारी और टाइम टेबल
Written By WD

नई पारी और टाइम टेबल

Time Table School letter | नई पारी और टाइम टेबल
अब स्कूल में आपकी नई पारी शुरू हो चुकी है। खिलाड़ियों और फिल्म सितारों से आप हर बार यह सुनते ही हो कि स्कूल के दिनों में खूब रंगबिरंगे काम करना चाहिए। तो हम मानते हैं कि आप स्कूल में पढ़ाई के अलावा अपनी पसंद की चीजों और गतिविधियों में हिस्सा लेंगे ही। इतना सब कुछ करने के साथ पढ़ाई भी अच्छी तरह चलती रहे इसके लिए जरूरी है कि आप सभी चीजों में समय को ठीक तरह से बाँटकर चलें।

समय का यह बँटवारा दो तरह से किया जा सकता है। सालभर के कैलेंडर के हिसाब से अपना कार्यक्रम बनाकर। और रोज के हिसाब से अपने दिन का टाइम-टेबल बनाकर। आपके पास स्कूल के बाद का जो भी समय बचता है उसमें आप खेल को कब समय देंगे, होमवर्क और तैयारी कब करेंगे, अपनी पसंद का कार्टून सीरियल कब देखेंगे- इसमें टाइम-टेबल आपकी मदद करेगा।

आपके इस टाइम-टेबल के बीच में आराम के लिए छुट्टियों के दिन भी आएँगे। पढ़ाई और उसके साथ आपकी सारी गतिविधियाँ चलती रहें इसमें टाइम-टेबल बहुत काम आएगा। देखना टाइम-टेबल बनाने वाले उसका फायदा भी पाएँगे। तो इस नई पारी को टाइम-टेबल से शुरू कीजिए।
- संपादक भैया