• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. मोदी फैक्टर
Written By WD
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 15 अप्रैल 2014 (11:14 IST)

राहुल बच्चे हैं, इसलिए टॉफी की बात करते हैं-मोदी

राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राहुल बच्चे हैं इसलिए वह टॉफी की बात करते हैं।
FILE

15 राज्यों में 100 जगहों पर थ्री डी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी उम्र पर मत जाइए वह दिमागी रूप से परिपक्व नहीं है। इसलिए टॉफी के बारे में बात करते रहते हैं।

मोदी बोले राहुल दिल से अभी भी वे बच्चे ही हैं। अगर वे परिपक्व होते तो उन्हें मालूम होता कि गुजरात सरकार के तीन सौ मॉडल को संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत सरकार ने टॉफिज (ट्रॉफिज) से नवाजा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के विकास मॉडल को टॉफी मॉडल करार दिया था। उन्होंने कहा था कि नमो ने विकास मॉडल से गुजरात के एक ही व्यक्ति को फायदा पहुंचाया।