1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. प्रोडक्ट वॉच

जादू से भरा अबरा एकेडमी

जादू गेम जोन अबरा एकेडमी
NDND
जादू पसंद करने वाले बच्चों के लिए इस बार गेम जोन में कुछ खास है। इस बार उनके लिए जादू से भरी जानकारी है। अबरा एकेडमी ऐसा ही गेम है, जो बच्चों को जादूगर बना देगा। इस गेम में वांडा के जरिए प्लेयर को खेलना होता है। वांडा एक भली लड़की है पर वह चाहती है कि वह चुड़ैल बन जाए। वांडा चुड़ैल इसलिए बनना चाहती है ताकि वह जादू कर सके। उल्टी झाड़ू पर बैठकर उड़ सके और ऐसी दूसरी चीजें कर सके।

इस गेम में प्लेयर के पास वांडा का सपना पूरा करने का चांस है। गेम में स्क्रीन पर तीन अलग-अलग कमरे उभरेंगे जिनके विभिन्न हिस्सों में जादुई शक्तियों वाली चीजें छुपी हैं। आपको वे चीजें तलाशना हैं और वांडा की मदद करना है।
गेम फीचर्स-
प्लेयर के लिए 24 लेवल, परियाँ आपकी मदद करने के लिए आएँगी, हर दृश्य में रोमांच के लिए कुछ न कुछ, आकर्षक ग्रॉफिक्स।


यह केवल आप पर निर्भर करेगा कि आप कितनी चतुराई से वांडा की मदद कर सकते हैं। जादू से भरा यह गेम पिछले गेम से अलग अनुभव लेकर आया है। इसमें मारधाड़ की बजाय आपकी चतुराई का टेस्ट होगा। तो हो जाओ तैयार वांडा की मदद के लिए।