कॉल ऑफ जुआरेज
* पब्लिशर : यूबीसॉफ्ट * डेवलपर : टेकलेंड * प्लेटफॉर्म : पीसी * गेम टाइप : शूटर
|
जैसे कि गेम में ग्राफिक्स में आप पाएँगे कि वेस्टर्न कॉटेज हैं। ड्रेसअप वेस्टर्न और स्टाइल वगैरह सबकुछ वेस्टर्न ही है। यह गेम हमें 'द क्विक एंड द डेड' की याद भी दिलाएगा पर यह उससे भी बेहतर है। अब कितना बेहतर है यह तो जब आप खेलेंगे तभी आपको मालूम होगा।
|
जब आप कॉल ऑफ जुआरेज को अपने पीसी पर खेलना शुरू करते हैं तो आप खुद को बिली कैंडल के रूप में पाते हैं, जो अपनी माँ को वापस अपने होम टाउन लाने की कोशिश करता है। इस कोशिश में वह खुद को अपने सौतेले पिता और माँ की लाश के पास पाता है।किसी ने उनका खून कर दिया होता है। जब बिली अपने माता-पिता की लाश के पास होता है तभी उसके अंकल रेवरेंड उसे देख लेते हैं। इसी दृश्य से वे यह मानते हैं कि बिली किलर है। बस यहीं से बिली खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करने के लिए निकल पड़ता है। बिली की जगह यह मानिए कि आपको ही खुद को निर्दोष साबित करना है।
इस गेम में आपके पास दो गन हैं। एक तीर-कमान भी है और इस तरह के दूसरे हथियार भी हैं, पर बिली दूसरों को बेवजह नहीं मारता है। यह बात याद रखते हुए इस गेम का आनंद लीजिए। गेम वाकई मजेदार है किसी जासूसी फिल्म की तरह। कुछ मजेदार फाइट सीन भी आपको करने हैं तो तैयार हो जाइए।
* रेटिंग : 3/5
