सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में पब पर सख्ती हुई तो फ्लैट्स और फार्म हाउस बने 'सीक्रेट पार्टी ज़ोन', सोशल मीडिया से तय हो रही एंट्री
- LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना
- काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल
- दौसा बस हादसे में मारे गए यात्रियों के शव पहुंचे इंदौर, न राजस्थान और न ही मध्यप्रदेश सरकार ने दिया मुआवजा
- इंदौर-उज्जैन में ई रिक्शा पर 'हाईटेक अटैक', ऐप और ब्लूटूथ से बंद कर रहे ई-रिक्शा, अनलॉक या मदद के बदले हो रही वसूली
Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी
Top News 6 July : चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज होगी। मुंबई के मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल के भारत समेत कई देशों से संबंध मजबूत हैं। फीफा विश्व कप में ब्राजील उलटफेर का शिकार हो गया। नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया। 6 जुलाई की बड़ी खबरें :
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है। बैठक में चढ़ावा चोरी पर चर्चा के साथ चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला हो सकता है। ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे पर भी विचार किया सकता है। ALSO READ: अयोध्या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला
मुंबई में इमारत गिरी, 6 की मौत
तेज बारिश में एक बार फिर पानी में डूबी मुंबई। सड़कों पर पानी भरने से कम हुई रफ्तार। मुंबई और पुणे के बीच संपर्क कटा। मुंबई और नवी मुंबई के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। मानखुर्द में इमारत का हिस्सा गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।
भारत हमारे साथ हैं : नेतन्याहू
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जवाब- भारत सहित कई देशों के साथ इजराइल के मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं तथा उन्हें भारत से व्यापक जनसमर्थन भी मिलता है। वेंस ने कहा था कि अमेरिका ही दुनिया में इजराइल का एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी है।
ब्राजील फीफा विश्व कप से बाहर
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने 5 बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया और पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ब्राजील के लिए एकमात्र गोल नेमार जूनियर ने किया।
नेमार का फुटबॉल से संन्यास
ब्राजील की हार के तुरंत बाद स्टार फुटबॉलर नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। मैच के बाद भावुक नेमार ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा- मैंने पूरी कोशिश की, मैंने पूरी कोशिश की। अब सब खत्म हो गया। मैंने यहीं से शुरुआत की थी और यहीं मेरा सफर खत्म हुआ।
