1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. हास्य व्यंग्य

क्यूँ होता है ऐसा ?

क्यूँ होता ऐसा
- सात्विक शर्मा
Devendra SharmaND

* जिस मिस्त्री के इंतजार में आप पूरे दिन से बैठे हों, वह उस वक्त आकर लौट जाता है, जब आप पाँच मिनट के लिए कहीं गए हों।

* आप बिना दाढ़ी बनाए, बालों को बिना कंघी किए, मैले पाजामे में घर के दरवाजे पेंट कर रहे हों, बस तभी, मैके गई आपकी पत्नी की दो-तीन सहेलियाँ पत्नी से मिलने आ जाएँ।

* आप गर्लफ्रैंड के साथ बाहर शानदार लंच लेना चाहते हैं, मगर ठीक पहले एटीएम 'हैंग' हो जाए।

* रेडिओ पर बज रहा कोई ग‍ीत जैसे ही आप गौर से सुनना चाहते हैं, गीत बीच में ही रूक जाता है और समाचार शुरू हो जा‍ते हैं।
  आप गर्लफ्रैंड के साथ बाहर शानदार लंच लेना चाहते हैं, मगर ठीक पहले एटीएम 'हैंग' हो जाए।      


* पत्नी की नजर बचाकर आप एक मिनट में उसके पर्स पर छोटा-सा हाथ साफ करना चाहते हैं, मगर पर्स की चैन खुलने से इनकार कर देती है।

* घंटों फोन के पास बैठकर अख़बार पढ़ने के बाद आप जैसे ही बाथरूम में आकर स्नान का श्रीगणेश करते हैं, फोन बज उठता है।

* दूध वाले का खूब इंतजार करने के बाद आप जैसे ही शेविंग की गरज से खूब सारी क्रीम चेहरे पर थोपते हैं, दूधवाला बाहर से आवाज दे देता है।

* जिस दिन आप खूब चटखारेदार भोजन खाने की इच्छा से घर पहुँचते हैं, वहाँ सिरदर्द से पीडि़त पत्नी का दलिया आपका इंतजार करता मिलता है।

* दूर जानेवाली जिस बस में सवार होने आप बस स्टैंड पर पहुँचते हैं, वह पाँच सेकंड पहले ही जा चुकी होती है।