शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2022
  4. Nora Fatehi's performance at the closing ceremony of the FIFA World Cup
Written By
Last Updated : रविवार, 18 दिसंबर 2022 (20:52 IST)

FIFA World Cup की क्लोजिंग सेरेमनी, नोरा फतेही का परफॉर्मेंस

FIFA World Cup की क्लोजिंग सेरेमनी, नोरा फतेही का परफॉर्मेंस - Nora Fatehi's performance at the closing ceremony of the FIFA World Cup
कतर में खेले जा रहे फीफा विश्‍व कप में आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी में कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़े कलाकारों ने भाग लिया। इसमें भारत की ओर से बॉलीवुड एक्ट्रेस, दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया।

खबरों के अनुसार, कतर फीफा वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल का मुकाबला मैच शुरू हो गया है। मेसी और एमबापे के बीच ही असली टक्कर मानी जा रही है।

फीफा विश्‍व कप में आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच से पहले फीफा द्वारा एक क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़े कलाकारों ने भाग लिया। सेरेमनी में अपनी डांसिंग स्किल्स से दुनियाभर में एक अलग पहचान बना चुकी दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने परफॉर्म किया।

अपनी इस परफॉर्मेंस से नोरा फतेही विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा ने जिस गाने पर परफॉर्म किया, उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है।

फीफा विश्व कप के फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन लुसैल स्टेडियम में किया गया। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Argentina Vs France FIFA World Cup 2022 Final : मेसी का सपना पूरा, अर्जेंटीना बना वर्ल्ड चैम्पियन, फ्रांस को हराकर रच दिया इतिहास