1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
  6. स्वादिष्ट कोकोनट पराठा
Written By WD

स्वादिष्ट कोकोनट पराठा

कोकोनट पराठा
ND

सामग्री :
1 कप गीला व ताजा किसा नारियल, 1/2 कप सिंघाड़े का आटा, 1/2 कप राजगिरे का आटा, 1/2 टी स्पून पिसी इलायची, 1 उबला आलू, घी आवश्यकतानुसार।

विधि :
किसे हुए नारियल में दोनों आटे एवं पिसी हुई इलायची मिलाएं। उबला आलू छीलकर मैश कर लें। इसे आटे में मिलाकर गूंथ लें।

अब गूंथे आटे की लोइयां बनाकर बेल लें। गर्म तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें। स्वादिष्ट कोकोनट पराठा गर्मागर्म पेश करें।
लेखक के बारे में
WD