गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. winter fashion trend 2021
Written By
Last Updated : गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (18:45 IST)

Winter Fashion Trend 2021 : 5 विंटर स्पेशल आउटफिट्स बनाएंगे आपको अधिक स्‍टाइलिश

Winter Fashion Trend 2021  : 5 विंटर स्पेशल आउटफिट्स बनाएंगे आपको अधिक स्‍टाइलिश - winter fashion trend 2021
ठंड का मौसम फैशन के लिए एकदम मस्‍त सीजन है। गर्मी और बारिश के मुकाबले यह मौसम हर तरह से अनुकूल है। इसमें आप ड्रेस को बहुत अच्छे से पहन सकते हैं। कई बार आइडिया नहीं होने पर कुछ समझ नहीं आता है कि ठंड में किस तरह की ड्रेस पहनें, वेस्टर्न, इंडियन, इंडो वेस्‍टर्न पर किस तरह की ड्रेस पहनना चाहिए। तो चलिए आज ठंड के अनुसार अपनी वॉर्डरोब को भी अपडेट कर लीजिए - ताकि इस सर्दी सीजन में आप स्टाइलिश और खूबसूरत दिख सकें।  

1. ब्लेजर - ब्लेजर सदाबहार है। आप इसे हर तरह के आउटफिट पर आराम से पहन सकते हैं। यह शॉर्ट ड्रेस के साथ बूट्स, साड़ी, शर्ट, टॉप,  लहंगा, स्कर्ट सभी पर आराम से पहन सकते हैं। इसकी खासियत है कि यह स्‍टाइलिश लुक देता है।

2. वूलन लेगिंग - विंटर में वूलन लेगिंग यह पहनने में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दोनों है। ठंड में जींस में आरामदायक नहीं होती है। इसकी जगह वूलन लेगिंग पहन सकते हैं। यह कलरफुल भी आती है। आपको लॉन्ग टॉप, कुर्ता, ब्लेजर आराम से पहन सकते हैं। साथ ही इसके साथ किसी भी तरह के फुटवियर भी पहन सकती हैं।

3. स्‍कार्फ - ठंड के सीजन में स्कार्फ को अलग - अलग तरह से पहन कर स्‍टाइलिश लुक दिया जा सकता है। आप इंडो वेस्टर्न, वेस्टर्न, टॉप, शाॉट्र्स पर भी स्‍कार्फ डाल सकते हैं।  
 
4.स्वेटशर्ट - अगर आप सिर्फ सिंपल लुक पसंद करते हैं तो स्वेटशर्ट बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इसे आप वुलन लैगिंग पर भी पहन सकती हैं। और इसके स्टॉल जो आपको परफेक्ट वेस्‍टर्न लुक देगा। साथ ही आप शूज, हाई हिल या बूट्स पहन सकती है।

5. ग्‍लव्‍स - अगर आपको हाथ में बहुत ठंड लगती है तो आप अलग-अलग  ग्लव्स  जरूर रखें। ताकि वेस्‍टर्न, साड़ी, फंकी ड्रेस के अनुसार ग्लव्स पहन सकों। क्‍योंकि लेदर ग्लव्स आप सभी ड्रेस पर नहीं पहन सकते हैं। और वह आपके स्‍टाइल स्‍टेटमेंट पर सवाल भी खड़ा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
इन 7 चीजों में होती है बहुत ज्यादा शुगर, डायबिटीज मरीज रहें दूर