1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Several Congress leaders, including former Chief Minister Hooda are in custody

Kisan Andolan : पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा सहित कांग्रेस के कई नेता हिरासत में

Kisan agitation
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने केंद्र के कृषि कानूनों और ईंधन कीमतों में वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने एक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत हरियाणा के राज्यपाल के आवास का घेराव करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजभवन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे।

जब हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने हरियाणा राजभवन की ओर से मार्च करने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें एक बस में सेक्टर-17 पुलिस थाने ले गई। हुड्डा ने कहा कि वे भाजपा नीत केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए बाध्य करेंगे।

कांग्रेस केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के अधिकारों के समर्थन में आज किसान अधिकार दिवस मना रही है। कांग्रेस इसके साथ ही ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रही है।
(भाषा) 
अगला लेख
अयोध्या के मुस्लिमों ने राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़ाया हाथ