लेडिस वर्सेस रिकी बहल की कहानी
बैनर : यशराज फिलम्स निर्माता : आदित्य चोपड़ा निर्देशक : मनीष शर्मा संगीत : सलीम मर्चेंट-सुलेमान मर्चेंट कलाकार : रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, परिणिती चोपड़ा, दीपान्निता शर्मा, अदिति शर्मारिलीज डेट : 9 दिसंबर 2011 डिम्पल चढ्ढा (परिणिती चोपड़ा) की उम्र है 19 वर्ष। कॉलेज में पढ़ती हैं और सनी सिंह नामक फिटनेस ट्रेनर को दिल दे बैठी। मुंबई में रहने वाली 28 वर्षीय रैना पारूलकर (दीपान्निता शर्मा) कॉरपोरेट जगत में सफलतापूर्वक काम कर रही है और एक आर्ट डीलर देवेन शाह से एक डील करती है। लखनऊ निवासी 24 वर्षीय सायरा रशीद (अदिति शर्मा) विधवा है। शर्मीले इकबाल खान से उसकी दोस्ती होती है।