Candidate Name |
तेजस्वी सूर्या |
State |
Karnataka |
Party |
Bhartiya Janata Party |
Constituency |
Bangalore South |
Candidate Current Position |
MP |
Tejasvi Surya Profile in hindi : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण सीट से उम्मीदवार हैं। सूर्या ने 2019 के लोकसभा चुनावों में इस सीट पर 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से सीट जीत दर्ज कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पेशे से वकील तेजस्वी सूर्या के सामने कांग्रेस से सौम्या रेड्डी चुनाव मैदान में हैं। पीएम मोदी ने भी तेजस्वी सूर्या की तारीफ की थी।
राजनीतिक करियर : तेजस्वी सूर्या ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की। वे आरएसएस के स्वयंसेवक भी हैं। भाजपा युवा मोर्चा के सेकेटरी भी रहे। सूर्या 26 सितंबर 2020 से भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं।
जन्म और शिक्षा : तेजस्वी सूर्या का जन्म 16 नवंबर 1990 को बेंगलुरू में हुआ। सूर्या ने 9 साल की उम्र में सेंट पॉल स्कूल में पढ़ते हुए अपनी पेंटिंग बेचकर मिली राशि को सेना के कारगिल फंड में दान कर दी थी। उन्हें अंग्रेजी में रचनात्मक लेखन के लिए 2001 में राष्ट्रीय बालश्री सम्मान दिया गया। उन्होंने बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से एलएलबी की डिग्री ली। वे कर्नाटक संगीत में प्रशिक्षित हैं और अराइज इंडिया नामक एक गैर सरकारी संगठन के मालिक हैं।
सबसे कम उम्र के सांसद : तेजस्वी सूर्या ने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को हराकर बेंगलुरू दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता। 28 साल, 6 महीने, 7 दिन की उम्र में पदभार ग्रहण किया और भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के सांसद बने।