• Webdunia Deals
Candidate Name सुरेश गोपी
State Kerala
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Thrissur
Candidate Current Position MP

Suresh Gopi Profile in hindi :  त्रिशूर (Thrissur) से भाजपा के उम्मीदवार एक्टर-पॉलिटिशियन सुरेश गोपी (Suresh Gopi) का मुकाबला कांग्रेस केके मुरलीधरन से है, जो 2019 के आम चुनाव में वटकारा से जीते थे। सुरेश गोपी  मलयालम सिनेमा के लिए 1998 में Kaliyattam में उनके अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुरेश गोपी की पहचान टीवी एंकर के रूप में भी है।  
 
राजनीतिक करियर : सुरेश गोपी ने 2016 में भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा।  2019 में उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था।  सुरेश गोपी ने 1965 में बचपन में 'Odayil Ninnu' में एक छोटे से रोल में अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 1986 में 'Niramulla Raavukal' में वयस्क अभिनय की शुरुआत की। सुरेश गोपी ने अब तक 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
 
विवादों से भी नाता : सुरेश गोपी पर महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगा था। दर्ज शिकायत पर उन्हें केरल पुलिस के सामने पेश होना पड़ा था। सुरेश गोपी के चर्च को दान किए क्राउन पर विवाद हुआ था। एक ने मुकुट में इस्तेमाल किए गए सोने की मात्रा पर संदेह जताया था और जांच की मांग की थी।
 
जन्म और शिक्षा : सुरेश गोपी का जन्म 26 जून 1958 को केरल के कोल्लम में हुआ था। उन्होंने कोल्लम के इंफेंट जीसस एंग्लो-इंडियन स्कूल में शिक्षा प्राप्त की और फिर अपनी उच्च शिक्षा के लिए कोल्लम में फातिमा माता नेशनल कॉलेज में शामिल हुए। उन्होंने जूलॉजी में बैचलर ऑफ साइंस और इंग्लिश लिट्रेचर में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स डिग्री प्राप्त की। सुरेश गोपी ने जूलॉजी में स्नातक और इंग्लिश लिट्रेचर में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।