Candidate Name |
शिवपाल सिंह यादव |
State |
Uttar Pradesh |
Party |
Samajwadi Party |
Constituency |
Badaun |
Candidate Current Position |
MLA |
Yadav Profile in hindi : शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के भाई हैं। शिवपालकी पहचान एक जुझारू नेता के तौर पर है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की ऊंगली पकड़कर राजनीति सीखी। समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में उनका बहुत योगदान था।
शिवपाल अपने अपने खुशमिजाज व्यवहार के लिए कार्यकर्ताओं के बीच मशहूर हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से उम्मीदवार होंगे। अखिलेश यादव ने बदायूं सीट से भाई धर्मेंद्र की जगह अपने चाचा को मैदान में उतारा है।
राजनीतिक करियर : शिवपाल यादव 1996 में जसवंतनगर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़े और भारी मतों से जीते। मुलायम और अखिलेश सरकार के समय में शिवपाल यादव ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला।
2009 में शिवपाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने और मायावती के शासन के दौरान उन्होंने यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष के दौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। अपने भतीजे अखिलेश यादव से गहरे मतभेद हो गए और उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लिया था।
जन्म और शिक्षा : शिवपाल यादव का जन्म 6 अप्रैल सन् 1955 को बसंत पंचमी के दिन हुआ था। शिवपाल प्राथिमक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई। इसके बाद हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने जैन इंटर कॉलेज, करहल, मैनपुरी से पूरी की।
शिवपाल यादव ने 1972 में हाईस्कूल और 1974 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। शिवपाल ने स्नातक की पढ़ाई केके डिग्री कालेज इटावा (कानपुर विश्वविद्यालय) से पूरी की। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीपीएड की डिग्री हासिल की।