• Webdunia Deals
Candidate Name सौमित्र खान
State West Bengal
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Bishnupur(SC)
Candidate Current Position MP

Saumitra Khan Biography in hindi : पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर पूर्व पति-पत्नी आमने सामने हैं। सौमित्र खान (Saumitra Khan)  फिलहाल बिष्णुपुर लोकसभा सीट से ही भाजपा सांसद हैं। इस सीट पर 1971 के बाद से लगातार कम्युनिस्ट पार्टी जीतती आ रही थी। ममता नीत टीएमसी ने इस सीट पर उनकी पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को उतारा। 2019 के लोकसभा चुनाव में पत्नी सुजाता ने उनके लिए कैंपेनिंग भी की थी। 
 
टीएमसी ज्वाइन करने पर पत्नी को तलाक : 2016 में सौमित्र खान ने सुजाता मंडल से शादी की थी। उनके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल 2021 में तब शुरू हुई, जब सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हो गईं। इससे नाराज सौमित्र खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सुजाता से संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी। पति से अलग होने के बाद सुजाता टीएमसी के टिकट पर आरामबाग सीट से विधानसभा चुनाव में उतरीं, मगर हार गई। बाद वह बांकुरा जिला परिषद सदस्य बनीं।
 
राजनीतिक करियर : सौमित्र ने सियासत की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2011 में वह कांग्रेस के टिकट पर कटुलपुर से विधानसभा चुनाव जीते। 2013 में उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया और सांसद बन गए। 2019 में भाजपा में आने के बाद उन पर नौकरी के लिए लोगों से रुपए लेने का आरोप लगा। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
 
कोलकाता हाईकोर्ट ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद उन्होंने 78,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। सौमित्र इस समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
 
जन्म और शिक्षा : सौमित्र खान का जन्म 8 दिसंबर 1980 को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के दुर्लभपुर गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम धनंजय खान है और मां का नाम छाया रानी खान है। 
 
कहा जाता है कि इनके सरनेम का उच्चारण सौमित्र खां के रूप में होता है, लेकिन इंग्लिश में लिखते वक्त स्पेलिंग की वजह से यह खान के रूप में लिखा जाता है। सौमित्र खान एससी (अनुसूचिसूचित जाति) से आते हैं। पंचमुरा महाविद्यालय से स्नातक सौमित्र हिन्दू धर्म में आस्था रखते हैं।