• Webdunia Deals
Candidate Name साक्षी महाराज
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Unnao
Candidate Current Position MP

Sakshi Maharaj biography in hindi : भाजपा (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ. हरि साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj)  को एक बार फिर उन्नाव सीट से मैदान में उतारा है। एटा (उत्तरप्रदेश) निवासी स्वयंभू संत स्वामी सच्चिदानंद हरि को लोग साक्षी महाराज के नाम से जानते हैं।

उत्तरप्रदेश और कई राज्यों में उनके आश्रम और स्कूल चल रहे हैं। हालांकि बयानों और विवादों के कारण भी चर्चाओं में रहते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में साक्षी महाराज ने 400956 वोटों से प्रदेश में चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 
 
साक्षी महाराज अपने बयानों के कारण भी चर्चाओं में रहते हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में हिन्दुत्व छवि वाले डॉ. हरि साक्षी महाराज को लोकसभा चुनाव में उतारा था। यहां भी उन्होंने जीत का परचम लहराया था।
 
राजनीतिक करियर : साक्षी महाराज ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 1990 के दशक में बीजेपी में शामिल होने के साथ की थी। वे फर्रुखाबाद से भी 2 बार सांसद चुने गए। कुछ समय के लिए वे समाजवादी पार्टी से भी जुड़े, फिर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से भी जुड़े थे। बाद में वे एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए।
 
राम जन्म‍भूमि आंदोलन में थे शामिल : साक्षी महाराज राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल थे। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के एक आरोपी के रूप में उन पर मुकदमा चला। 
 
लगे कई आरोप : अगस्त 2000 में इटा के एक कॉलेज के प्राचार्य ने साक्षी और उनके दो भतीजों, पदम सिंह और शिवराम राम पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। 
 
हालांकि पर्याप्त सबूतों के अभाव के कारण उन्हें बरी कर दिया गया। 2012 में पुलिस ने साक्षी और उनके सहयोगियों को 47 वर्षीय सुजाता वर्मा की हत्या के लिए गिरफ्तार किया। इनकी इटा में साक्षी के आश्रम से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2018 में श्मशान भूमि से जुड़े भूमि विवाद मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

जन्म और शिक्षा : जानकारी के अनुसार साक्षी महाराज का जन्म 12 जनवरी 1956  को जलीलपुर उत्तरप्रदेश में हुआ है। india.gov वेबसाइट के मुताबिक साक्षी महाराज वेदांत विशारद (इंटर), शास्त्री (बीए), आचार्य (एमए), विद्या वारिधि (पीएचडी) हैं। उनकी शिक्षा संपूर्णानंद विश्वविद्यालय, वाराणसी, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान,  दिल्ली और महर्षि से हुई। जानकारी के मुताबिक साक्षी महाराज श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा, हरिद्वार के आचार्य महामंडलेश्वर हैं। यह पद संत समाज में जगद् गुरु शंकराचार्य के समकक्ष है।