गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. डॉक्टर की सलाह
  4. does black fungus could happen to non covid and non diabetes person
Written By

Expert Advice - क्या ब्लैक फंगस कोरोना संक्रमण के बिना भी हो सकता है

Expert Advice - क्या ब्लैक फंगस कोरोना संक्रमण के बिना भी हो सकता है - does black fungus could happen to non covid and non diabetes person
ब्लैक फंगस को देश के कुछ राज्यों में महामारी घोषित कर दिया गया है। घातक साबित हो रही यह बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। मुख्य रूप से इसका इंफेक्शन नाक, मुंह, दिमाग और कान में होता है। कई लोगों के पैर में इसका इंफेक्शन देखा गया है। लेकिन यह बीमारी कोरोना की तरह किसी की सगी नहीं है। इसलिए सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर ब्लैक फंगस को लेकर एक सवाल तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूछा जा रहा है कि क्या नाॅन कोविड मरीजों को भी ब्लैक फंगस हो सकता है?

इस गंभीर सवाल पर वेबदुनिया ने एक्सपर्ट से चर्चा की आइए जानते हैं क्या कहा -

डाॅ विनोद भंडारी, श्री अरबिंदो यूनिवर्सिटी इंदौर के फाउंडर - चेयरमैन  ने बताया कि, ‘यह सामान्य इंसान को भी हो सकता है। पहले भी होता था। सावधानी के तौर पर डायबिटीज को कंट्रोल रखें, सर्दी, जुकाम हो रहा हो या कहीं भी किसी भी प्रकार के रैशेज हो रहे हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आंखों में किसी तरह की समस्या हो रही है, रोशनी कम हो रही है, आंखों में दर्द, आंखों से पानी आ रहा हो, धुंधला दिख रहा हो तो स्पेशलिस्ट को दिखाएं।

सामान्य मरीजों में बहुत कम हो रहा है। यह कोरोना मरीजों में सबसे अधिक पाया जा रहा है। जिनकी शुगर कंट्रोल नहीं हुई थी। इस बीमारी से 50 फीसदी तक मौत का दावा किया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिन्होंने सही वक्त पर दिखाया उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है। सही समय पर देखने से इसका इलाज संभव है।

डाॅ निखिलेश जैन, सीएचएल ने बताया कि, ‘ऐसा जरूरी नहीं है। डायबिटीज और कैंसर मरीजों में संभावना होती है कि उन्हें हो सकता है। इस इंफेक्शन के तेजी से फैलने का कारण ऐसा माना जा रहा है कि यह नया वायरस आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है इससे यह फंगल इंफेक्शन हो रहा है। डायबिटीज मरीजों में इसकी संभावना अधिक हो रही है।

साथ ही कोविड के दौरान जिन मरीजों ने अधिक एंटीबायोटिक दवाओं को उपयोग किया है उन लोगों में इस बीमारी  का खतरा बढ़ रहा है।

सामान्य इंसान क्या  सावधानियां बरते - ऐसे समय में शुगर लेवल चेक करते रहें।

डाॅ एके द्विवेदी, होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि ‘कुछ मामले सामने आए है जिन्हें कोविड नहीं हुआ था लेकिन ब्लैक फंगस हो गया। लेकिन इसमें इम्युनिटी सबसे अधिक महत्वपूर्ण चीज है। अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो कोई सा भी फंगल इंफेक्शन हो सकता है। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो उन्हें सावधानियां रखने की जरूरत है।

सामान्य इंसान क्या सावधानियां बरतें - वे लोग फ्रिज या बासी चीजों का सेवन नहीं करें। अपने नाक, गले का ध्यान रखें। हमेशा के मुकाबले इस बार अलग तरह के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उससे बचा जा सकता है। किसी चीज से आपको एलर्जी है तो उसका सेवन नहीं करें।
ये भी पढ़ें
Post Vaccination Diet : वैक्सीनेशन के बाद डाइट में शामिल करें ये खास चीजें, दर्द में मिलेगी राहत