Hanuman Chalisa

पुष्य नक्षत्र 2019 ‍: बन रहे हैं शुभ संयोग, सोमवार या मंगलवार कब करें खरीदी कि घर में खुद चलकर आए लक्ष्मी

पुष्य नक्षत्र जब दीपावली के पहले आता है तब उसका विशेष महत्व बढ़ जाता है। इस वर्ष 21 और 22 अक्टूबर यानी सोमवार और मंगलवार को पुष्य नक्षत्र आ रहा है। लेकिन खरीदी के लिए सोमवार की शाम से भी अधिक शुभ मंगलवार की सुबह और पूरा दिन है।

जानकारों के अनुसार इसकी वजह यह है कि दीपावली के पहले मंगलवार को पुष्य नक्षत्र उदय हो रहा है जबकि सोमवार 21 अक्टूबर को शाम करीब 5:40 पर पुनर्वसु नक्षत्र समाप्त होकर पुष्य नक्षत्र शुरू हो रहा है। 
 
उदया तिथि के अनुसार 22 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होने से इस दिन खरीदारी और अन्य शुभ कामों को करने का महत्व ज्यादा रहेगा। इस संयोग में जो भी खरीदी की जाएगी, वह कई गुना शुभ रहेगी। इस दिन खरीदी वस्तु से आकर्षित हो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। स्वयं घर में चली आती हैं। 
 
22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ 3 ग्रह विशेष स्थिति में है। जिसके कारण 4 बड़े योग बन रहे हैं। अत: इनमें की गई खरीदारी बहुत शुभ रहेगी।
 
खरीदारी के इस मुहूर्त में संपत्ति, सोना-चांदी, आभूषण, हीरे-मोती या घर के उपयोग की सामग्री खरीदी जा सकती है। 
 
22 अक्टूबर को सूर्योदय से शाम करीब 5 तक पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदी की जा सकेगी। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग बनने से रात में भी खरीदारी का मुहूर्त बना रहेगा।
 
22 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा साध्य योग भी बना रहे हैं। वहीं इस दिन शाम को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा जो कि अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बन रहा है। इस तरह तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण दिनभर में 4 शुभ योग बनेंगे।
 
मंगलवार को पुष्य नक्षत्र
मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान योग बन रहा है। इस शुभ योग में की गई खरीदारी, लेन-देन और निवश से धन की वृद्धि होती है। ये सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वाला शुभ योग है। मंगलवार होने से इस शुभ योग में प्रॉपर्टी, वाहन, अग्नि, शक्ति-ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें और सोने एवं तांबे से बनी चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ है। इसके अलावा इस दिन परिवार के पोषण में सहायक चीजों की खरीदारी भी की जा सकती है।

 
मंगल-पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि व वैभव में वृद्धि होगी। साथ ही जमीन, मकान में निवेश करना बहुत लाभदायी साबित होगा। इनके अलावा वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी व अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना भी अति शुभ फलदायी होगा।

22 अक्टूबर को गुरु प्रधान धनु लग्न सुबह 11:10 से दोपहर 12:40 तक रहेगा और मीन लग्न शाम 04:10 से 5 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी का महत्व ज्यादा रहेगा।
 
सभी राशियों के लिए खरीदी शुभ
मंगल पुष्य नक्षत्र सभी राशि के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कोई भी राशि वाला व्यक्ति अपनी सुविधानुसार सभी तरह की धातुएं खरीद सकता है। यदि किसी को आर्थिक परेशानी है तो वह अंश मात्र का ही सही सोना या चांदी की खरीदी अवश्य करें, यह शुभकारी साबित हो सकता है।
Show comments

सभी देखें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

13 July Birthday: आपको 13 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 जुलाई, 2026)

Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: 13 से 19 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

12 July Birthday: आपको 12 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख