शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Dhanteras Diwali 2019

ऐसा क्या करें धनतेरस पर कि घर आए खुशहाली और मिले भय से मुक्ति

ऐसा क्या करें धनतेरस पर कि घर आए खुशहाली और मिले भय से मुक्ति - Dhanteras Diwali 2019
धनतेरस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे उस समय उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसी वजह से धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।
 
मान्यता है कि बर्तन खरीदने से धन समृद्धि होती है। इसी आधार पर इसे धन त्रयोदशी या धनतेरस कहते हैं। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण या वस्तुएं भी खरीदी जाती हैं।
 
इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्योहार की शुरुआत होती है।
 
धनतेरस के दिन शाम के समय यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें
Dhanvantari Arti in Hindi : श्री भगवान धन्वंतरि जी की आरती