1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. दिल्ली
Written By ND

यमुनापार में भी घमासान

चुनाव 2008
- सतेन्द्र त्रिपाठी, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में भाजपा में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रत्याशियों के नाम तय होने की आहट से ही विरोधियों की जुबान खुलने लगी। यमुनापार में चार सीटों पर तो अभी नाम तय करने में ही भारी मशक्कत हो रही है। पटपड़गंज में प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा भीड़ है। सीमापुरी व मुस्तफाबाद में प्रत्याशियों की लंबी सूची है। लक्ष्मी नगर से मुरारी सिंह पंवार का नाम तय होने से पूर्व में चुनाव हार चुके नवीन कुमार का झटका लगा है। विश्वास नगर से ओ.पी.शर्मा के खिलाफ तो शुरू से ही बगावत चल रही है।

शाहदरा की सीट भाजपा ने अकाली गठबंधन को दे दी है। यहाँ तीन मंडल अध्यक्ष पहले ही इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। इस सीट से जिलाध्यक्ष राम निवास गोयल दावेदारी कर रहे हैं। रोहताश नगर से आलोक कुमार के नाम पर कार्यकर्ताओं में उबाल है। सीलमपुर से प्रत्याशी सीताराम गुप्ता तो जिले के अध्यक्ष है, इसके बावजूद उन्हें कमजोर प्रत्याशी के रूप में प्रचारित करने में खुद भाजपा के ही लोग लगे हैं। घौंडा से बेटे के लिए टिकट मांग रहे पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी प्रत्याशी साहिब सिंह चौहान के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। गोकलपुरी से फतेह सिंह के लिए भी मुसीबत पैदा हो रही है।
लेखक के बारे में
ND