सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?
Sonam Wangchuk health bulletin : जंतर मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया। ALSO READ: अनशन से बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई
सफदरगंज अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में सोनम वांगचुक की हालत स्थिर बताई गई है। उनके शरीर के सभी पैरामीटर्स सामान्य नहीं। डिहाईड्रेशन से उनका शरीर कमजोर हो गया है। अस्पताल ने स्पष्ट किया कि शरीर के पैरामीटर्स को सामान्य करने के लिए इलाज और निगरानी जरूरी है।
सुबह करीब 7:40 बजे अस्पताल पहुंचे सोनम लंबे समय तक उपवास के कारण वे थोड़े कमजोर हैं। वे पूरी तरह से सचेत और स्थिर हैं। शुरुआत में, अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने उनकी देखभाल की और अब उन्हें मेडिसिन विभाग के तहत भर्ती किया गया है। वे पूरी तरह होश में हैं और सभी पैरामीटर स्थिर हैं। हम उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में रखेंगे क्योंकि डिहाइड्रेशन के लक्षण उनके इलेक्ट्रोलाइट स्तर को प्रभावित कर रहे हैं। हम इन्हें ठीक करेंगे और फिर से उनकी स्थिति की समीक्षा करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार और सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह पर, उन्हें आवश्यक चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पोस्ट में कहा गया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे थोड़ा हंगामा हुआ, हालांकि पुलिस ने अत्यधिक संयम बरता और इस प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्वक इस स्थान को खाली कर दें।

