dharma sangrah

क्या है योगी सरकार का स्कूली छात्रों को कोरोना से बचाने का प्लान?

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (15:02 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूली छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतने और उनके बीच कोविड प्रोटोकॉल के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में आवश्यक रूप से जागरूक किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है। बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 103 और गाजियाबाद में 33 नए मरीज सामने आए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एनसीआर के जिलों और लखनऊ में सभी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने के नियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए जागरूक भी किया जाए।
 
योगी ने कहा कि हमें बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा और स्कूलों में छात्रों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जाए।
 
Koo App
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एनसीआर के जिलों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) और लखनऊ में टीकाकरण से बचे लोगों को चिन्हित कर उन्हें टीका लगाया जाए। उत्तर प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की सौ फीसदी आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि 86.69 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को दोनों खुराक हासिल हो चुकी हैं।
 
उन्होंने बताया कि 15 से 17 साल के आयु वर्ग में 94.26 प्रतिशत किशोरों को पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पहली खुराक के बाद पात्रता के अनुसार दूसरी खुराक दी जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश में फिलहाल कुल 856 सक्रिय मामले मौजूद हैं। बीते 24 घंटे में 1.13 लाख नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 170 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 110 लोग कोरोना मुक्त भी हुए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख