dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री मोदी की अपील- टीका लगवाएं, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती दें...

Updated: सोमवार, 21 जून 2021 (19:58 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार से वयस्कों के लिए देशभर में मुफ्त टीका उपलब्ध कराए जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से टीका लगवाकर कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर साझा किए गए संदेश में कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान के इस चरण का सबसे अधिक लाभ देश के गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं को होगा। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के माध्यम से भारत कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए कृतसंकल्प है।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
मोदी ने ट्विटर पर एक इन्फो-ग्राफिक साझा किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि कोविड-19 टीका पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। अब तक 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए नि:शुल्क टीका उपलब्ध था। हालांकि अब 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्‍येक व्यक्ति इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
ALSO READ: आ गया Coronavirus को 'खत्म' करने वाला मास्क, जानिए इसकी खूबियां
मोदी ने कहा, केंद्र सरकार आज से सभी भारतीयों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर रही है। टीकाकरण अभियान के इस चरण का सबसे अधिक लाभ देश के गरीबों, मध्यम वर्ग और युवाओं को होगा। हम सभी को टीके की खुराक लेने का संकल्प करना चाहिए। हम सभी मिलकर कोविड-19 को हराएंगे।इस अभियान के तहत सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर टीका नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

अगला लेख