dharma sangrah
✕

दुनिया के कई देशों में सामने आ रहे Monkeypox के मामलों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, राज्यों के लिए Guidelines जारी

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (20:06 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को दिशा-निर्देश (Guidelines) जारी कर जिला निगरानी इकाइयों को इस तरह के एक भी मामले को प्रकोप के रूप में मानने और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के माध्यम से विस्तृत जांच शुरू करने का निर्देश दिया। गाइडलाइंस में कहा गया है कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क (Integrated Disease Surveillance Programme) के माध्यम से नैदानिक नमूने NIV पुणे भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह विकसित हो रही स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किए गए ‘मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन पर दिशा-निर्देश’ में स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी और नए मामलों की तेजी से पहचान पर जोर दिया, जो कि प्रकोप की रोकथाम के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के रूप में मानव-से-मानव तक संचरण के जोखिम को कम करने की आवश्यकता को अनिवार्य करता है।
 
इसमें कहा गया है कि गैर-स्थानिक देशों में बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत को तैयार रहने की जरूरत है, भले ही देश में अब तक मंकीपॉक्स वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।
ALSO READ: क्या कोरोना की तरह मंकीपॉक्स वायरस भी बनेगा महामारी? WHO ने दिया यह जवाब
दिशा-निर्देशों में मामलों और संक्रमणों के समूहों और संक्रमण के स्रोतों की जल्द से जल्द पहचान करने के लिए एक निगरानी रणनीति का प्रस्ताव दिया गया है ताकि आगे संचरण को रोकने के लिए मामलों को अलग किया जा सके, इष्टतम क्लीनिकल ​​देखभाल प्रदान की जा सके, संपर्कों की पहचान और प्रबंधन किया जा सके तथा अग्रिमपंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की रक्षा की जा सके और इसके साथ ही संचरण के पहचाने गए मार्गों के आधार पर प्रभावी नियंत्रण और निवारक उपाय किया जा सके।
 
इन देशों में आए हैं मामले : मंकीपॉक्स को कई मध्य और पश्चिमी अफ्रीकी देशों जैसे कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोटे डी आइवर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गैबन, लाइबेरिया, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य और सिएरा लियोन में स्थानिक बीमारी के रूप में सूचित किया गया है। 
 
हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ऑस्ट्रिया, इज़राइल और स्विटजरलैंड जैसे कुछ गैर-स्थानिक देशों में भी मामले सामने आए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख