suvichar
✕

भोपाल में लॉकडाउन बढ़ाने पर गृहमंत्री का बड़ा बयान,आज कोरोनावायरस ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

भोपाल में आज 246 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (11:56 IST)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू में करने के लिए टोटल लॉकडाउन लगाया गया था लेकिन लॉकडाउन में भी कोरोना वायरस लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। टोटल लॉकडाउन के बीच भोपाल में बुधवार को रिकॉर्ड 246 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब इस बात के कयास लगने लगे हैं कि क्या राजधानी में 10 दिन के लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जाएगा। 
 
भोपाल में लॉकडाउन बढ़ाने के मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने कहा कि पहली प्राथमिकता अन्य विकल्पों की होगी, अगर कोई अन्य विकल्प नहीं मिलता है तब लॉकडाउन के विकल्प पर विचार किया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता हैं कि इन तारीखों को और आगे बढ़ा रहे हैं, कोई और विकल्प पर भी विचार करेंगे और कोई विकल्प नहीं मिलेगा तो इस विकल्प की सोचेंगे लेकिन पहली प्राथमिकता हमारे दूसरे विकल्पों की होगी न कि लॉकडाउन बढ़ाने की।
 
भोपाल में बेकाबू कोरोना – वहीं राजधानी भोपाल में टोटल लॉकडाउन लगे हुए 5 दिन बीत चुके है लेकिन कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते  पांच दिनों में भोपाल में कोरोना के एक हजार नए मामले सामने आ चुके है। भोपाल में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6 हजार के आंकड़ों को पार कर गया है जिसमें मंगलवार को 199 और आज 246 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए है। राजधानी में कोरोना का कोरोना का संक्रमण लगातार नए इलाकों में बढ़ाता जा रहा है। शहर की कई पॉश कॉलोनियां कोरोना वायरस के संक्रमण की  चपेट में आ चुकी है।
 
होटल में सकेंगे क्वारेंटाइन – राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद अब प्रशासन संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी क्वारेंटाइन कराने का फैसला किया है। वहीं अब लोग सरकारी कोविड सेंटर के साथ ही होटल में भी क्वारेंटाइन हो सकेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि  सरकार के कोविड सेंटर और अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा होगी लेकिन कुछ लोग प्राइवेट में जाना चाहते है अपने पैसे से इलाज करना चाहते है तो उनको रोक नहीं होगी ।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख