सम्बंधित जानकारी
- Corona Effect : कोरोना का असर, CBSE के बाद इन राज्यों ने भी रद्द की बोर्ड परीक्षाएं
- कड़ी चुनौतियों के बीच कोरोना काल में भी नहीं रुकी भारतीय रेल, किया अद्भुत कार्य...
- 5 चरणों में अनलॉक होगा महाराष्ट्र, सरकार ने बताया प्लान
- Corona को लेकर BJP ने साधा केजरीवाल सरकार पर निशाना, लगाया यह बड़ा आरोप...
- मध्यप्रदेश में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को पहले लगेगी वैक्सीन
कोलकाता में बस को बनाया चलता-फिरता कोरोना टीका केंद्र
कोलकाता। कोलकाता में एक बस को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड टीकाकरण केंद्र में तब्दील किया गया है, जो सब्जी और मछली विक्रेताओं समेत प्राथमिकता समूह में आने वाले लोगों को टीका लगाने के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में जाएगी।
राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवहन विभागों के सहयोग से गुरुवार को 'वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स' पहल शुरू की गई। विभिन्न बाजारों में प्राथमिकता वाले समूहों को टीका लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा वातानुकूलित बस उपलब्ध कराई गई है।
हकीम ने पोस्ता बाजार में इस पहल की शुरुआत करने के बाद कहा, चूंकि ये लोग कई घंटों के लिए अपने काम को छोड़कर टीकाकरण केंद्र नहीं जा सकते, इसलिए हमने इस सुविधा को उनके पास तक पहुंचाने का फैसला किया।पोस्ता बाजार शहर में सब्जियों और किराने के सामान का सबसे बड़ा थोक बाजार है।
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बसों की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, कई बसें उपलब्ध हैं और इनका इस्तेमाल कर हम बाजारों में भी लोगों को टीका लगा सकते हैं।(भाषा)
