सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में घटे Corona केस, संक्रमण के 33 हजार नए मामले
- महाराष्ट्र में Corona केस 41000 के पार, 13 की मौत, मुंबई में 20000
- दिल्ली में 66 कैदी व 48 जेलकर्मी निकले कोरोना संक्रमित
- दिल्ली में Corona के 21 हजार से ज्यादा केस, केरल में भी थम नहीं रही रफ्तार (Live Updates)
- कोरोना मरीजों के लिए केजरीवाल चलाएंगे योग कक्षाएं
मुंबई में थम रही कोरोना की रफ्तार! लगातार चौथे दिन नए केस में भारी गिरावट, बीते 24 घंटों में 11,647 नए मामले
मुंबई। मुंबई में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 11,647 नए मामले सामने आए, जो 1 दिन पहले सामने आए मामलों से 2,001 कम थे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से कहा गया कि पिछले 1 दिन में महामारी से 2 मरीजों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र की राजधानी में यह लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई है। मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,39,867 हो गए और मृतकों की संख्या 16,413 पर पहुंच गई है। देश की वित्तीय राजधानी में संक्रमण की दर 1 दिन पहले 23 प्रतिशत से ज्यादा थी, जो घटकर 18.75 प्रतिशत रह गई है।
