शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. चुनाव 2026
  2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. west bengal assembly election 2026 bjp candidates list 111 names roopa ganguly priyanka tibrewal
Last Updated :कोलकाता , गुरुवार, 19 मार्च 2026 (18:55 IST)

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Bengal Assembly Election 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की एक और बड़ी सूची जारी कर दी है। इस ताजा लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने इस बार पुराने दिग्गजों और जमीन से जुड़े चेहरों पर भरोसा जताते हुए ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी (TMC) को सीधी चुनौती देने की रणनीति अपनाई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस लिस्ट के जरिए बीजेपी ने न केवल अपने पुराने कैडर को एकजुट करने की कोशिश की है, बल्कि क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाकर टीएमसी के वोट बैंक में सेंध लगाने का बड़ा दांव खेला है। 
इन दिग्गजों पर जताया भरोसा
बीजेपी ने अपनी इस सूची में कई हाई-प्रोफाइल नामों को शामिल किया है।

मुख्य रूप से: सोनारपुर दक्षिण: मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद रूपा गांगुली को चुनावी मैदान में उतारा गया है। एंटाली: बीजेपी की फायरब्रांड नेता प्रियंका टिबरेवाल पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। बैरकपुर: हाल ही में चर्चा में रहे कौस्तव बागची को टिकट दिया गया है। मानिकतला: कद्दावर नेता तापस रॉय अपनी पुरानी सीट से दमखम दिखाएंगे।

प्रमुख सीटों पर खास चेहरे

पार्टी ने उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।
माथाभांगा से निशीथ प्रामाणिक और चोपड़ा से शंकर अधिकारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
कमरहाटी से अरूप चौधरी और हिंगलगंज से संदेशखाली आंदोलन का चेहरा रहीं रेखा पात्रा को चुनावी रण में उतारा गया है।  Edited by : Sudhir Sharma