सम्बंधित जानकारी
- Work from Home effects : पुरुषों में ज्यादा बढ़ रहा है तनाव...
- अमेरिका में कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल करेगा भारत बायोटेक
- शाकाहारी भोजन Corona से बचाता है, कितना विश्वसनीय है यह दावा?
- Special Story: Corona की दूसरी लहर ने तोड़ी कश्मीरी टूरिज्म की कमर, हजारों करोड़ का नुकसान
- GST काउंसिल : मिली कई चीजों में राहत, कोविड दवाओं पर टैक्स घटाया
COVID-19 : डेल्टा वेरिएंट के बाद ब्रिटेन कर रहा लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार
लंदन। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि की पृष्ठभूमि में ब्रिटेन 21 जून को समाप्त होने वाली लॉकडाउन की तमाम पाबंदियों को और 4 सप्ताह तक जारी रखने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में शनिवार को मीडिया में खबरें आई थीं।
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8125 नए मामले आने के बाद यह विचार किया जा रहा है। फरवरी के अंत से अभी तक यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं, वहीं पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएमई) के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या में पिछले एक सप्ताह में करीब 30,000 का इजाफा हुआ है और यह 42,323 पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा सोमवार को लॉकडाउन के संबंध में घोषणा किए जाने से पहले ताजा आंकड़ों का विश्लेषण कर विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (बीएमए) उन कुछ सार्वजनिक स्वास्थ्य समूहों और अधिकारियों में शामिल है, जो लॉकडाउन की पाबंदियों को पूरी तरह से समाप्त करने में देरी के पक्ष में है। देश में जारी कोविड-19 लॉकडाउन 21 जून को समाप्त होना था, जिसे सभी फ्रीडम डे के नाम से पुकार रहे थे।(भाषा)
