biodatamaker

जानिए किसने कहा ‘अनपढ़ों की तरह बात मत करिए अखिलेश जी’

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (13:24 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से उत्तर प्रदेश की जनता घर के अंदर बैठकर इस महामारी से लड़ रहे हैं तो वही सपा व बीजेपी के बीच ट्विटर पर सियासी संग्राम जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर पर बीजेपी सरकार पर प्रहार करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को अनपढ़ तक कह डाला।

बताते चलें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा था कि मुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर आकर घर लौटने की माँग को देखते हुए उप्र की सरकार तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करे व केंद्र के साथ मिलकर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को निकाले। जब अमीरों को जहाज से विदेशों से ला सकते हैं, तो गरीबों को ट्रेनों से क्यों नहीं।

इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ट्वीट कर कहा, ‘अनपढ़ों की तरह बात मत करिए अखिलेश जी, दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। उन अधिकारियों के नंबर जारी किए जा चुके हैं। रोज यूपी के मुख्य सचिव उन अधिकारियों से बात करते हैं। सभी नोडल अधिकारी उन राज्यों में रहने वाले यूपी के लोगों के संपर्क में हैं, उनकी मदद कर रहे हैं। आप राजनीति छोड़िए और कोरोना से संघर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के साथ सहभागी बनिए।‘

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख