• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. लॉकडाउन : तिरुपति मंदिर में 1300 कर्मचारियों को हटाने का मामला, बोर्ड को वापस लेना पड़ा आदेश
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2020 (11:36 IST)

लॉकडाउन : तिरुपति मंदिर में 1300 कर्मचारियों को हटाने का मामला, बोर्ड को वापस लेना पड़ा आदेश

लॉकडाउन : तिरुपति मंदिर में 1300 कर्मचारियों को हटाने का मामला, बोर्ड को वापस लेना पड़ा आदेश - लॉकडाउन : तिरुपति मंदिर में 1300 कर्मचारियों को हटाने का मामला, बोर्ड को वापस लेना पड़ा आदेश
देश में इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। देश के बड़े धार्मिक मंदिरों पर भी कोरोना काल का असर दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन के चलते श्रद्धालुओं के नहीं आने से इन मंदिरों की आमदनी पर भी असर पड़ा है।

खबरें थीं कि देश के सबसे धनी मंदिरों में शामिल तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने 1300 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्‍त करने का फैसला लिया था, जिसे वापस ले लिया गया है।

खबरों के अनुसार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी  के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों की नियुक्ति बहाली के निर्देश दिए थे।

खबरों के मुताबिक देश के सबसे धनी मंदिर में ये सारा स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट पर सैनिटेशन और हॉस्पिटेलिटी संबंधी सेवाओं से जुड़ा था। छपी खबर के अनुसार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच काम न होने के कारण इन सभी को पर 1 मई 2020 से काम पर नहीं आने के लिए कह दिया गया था।
ये भी पढ़ें
अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, दिल्ली को फिर से खोलने का वक्त आ गया है