• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. सितारों के सितारे
  6. सितारों ने लगाया टीम इंडिया पर ग्रहण
Written By ND

सितारों ने लगाया टीम इंडिया पर ग्रहण

धोनी के ग्रह-नक्षत्रों का टीम इंडिया पर असर

भारतीय टीम
ND

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के 'सितारे' टीम इंडिया ही नहीं खेल के मामले में देश की प्रतिष्ठा पर भी ग्रहण लगा रहे हैं। इस संबंध में ज्योतिषियों का कहना है कि इंग्लैंड में टीम इंडिया के घटिया और शर्मनाक प्रदर्शन और खिलाडि़यों के चोटिल होने की वजह धोनी के ग्रह-नक्षत्रों का ठीक न होना है। चूंकि धोनी टीम के कप्तान हैं और उनका समय ठीक नहीं चल रहा इसलिए उनके सितारों का असर पूरी टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

भारतीय टीम के वर्तमान प्रदर्शन पर अजय भांबी कहते हैं कि धोनी पर शनि की दशा का प्रकोप है इसलिए उनका समय खराब चल रहा है। टीम इंडिया के इतने बुरे प्रदर्शन की मुख्य वजह भी धोनी ही हैं। धोनी के बुरे सितारे दूसरे खिलाडि़यों पर भी नकारात्मक असर डाल रहे हैं।

भारतीय प्रारंभिक बल्लेबाज गौतम गंभीर भी इसलिए घायल हुए क्योंकि आजकल उनकी ग्रहदशा भी खराब चल रही है।

ND
ज्योतिषाचार्य सुरेश कौशल के अनुसार राष्ट्रीय कुंडली में सूर्य की महादशा में राहु का अंतर चल रहा है। इनमें छोटे अंतर सूर्य, चंद्र और मंगल के चल रहे हैं जो राहु के प्रबल शत्रु हैं, इसलिए ऐसे समय में देश की प्रतिष्ठा को हानि हुई है।

उन्होंने बताया कि देश की कुंडली में शुक्र 25 जुलाई से 10 सितंबर तक अस्त चल रहा है और 16 अगस्त को पूर्ण अस्त था, इसलिए हर मैच में हार हुई, खिलाडि़यों को नुकसान हुआ। 10 सितंबर से शुक्र का उदय होगा तब थोड़ी इज्जत बचने की उम्मीद है।

टीम इंडिया की बदहाली को लेकर अशोक भाटिया भी ऐसे ही विचार रखते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी टीम का भविष्य उसके कप्तान से जुड़ा होता है। इस वर्ष के अंक 4 व 8 अधिक प्रतिफलित हैं।

धोनी का मूलांक 7 है। इस वर्ष का पूर्वार्ध यानी कैप्टन कूल के जन्मदिन से पहले का समय इनके लिए लाभदायक था, इसीलिए टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा और हम जीते भी लेकिन इस वर्ष का उत्तरार्ध धोनी के लिए अच्छा नहीं है। इसका नतीजा सामने है ही।