• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. अरविंद केजरीवाल : कालसर्प योग बनेगा बाधक

अरविंद केजरीवाल : कालसर्प योग बनेगा बाधक

केजरीवाल के चुनावी सितारे

अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवनी में कर्क लग्न व मेष राशि में जन्माष्टमी के दिन हुआ। अरविंद के जन्म के समय राशि स्वामी मंगल नीच का होकर लग्न में है अत: उनका दिमाग भी अस्थिर है। आप दूसरों के लिए बाधक ही रहेंगे।

FILE


केतु मध्य राहु एक प्रकार का कालसर्प योग होता है, जो बाधक रहता है। अभी मोदी के विरोध में वाराणसी से लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

आइए देखें क्या कहते हैं केजरीवाल के राजनीतिक सितारे-


दशम भाव राजनीति का होता है। केजरीवाल की पत्रिकानुसार और राशिनुसार देखें तब चतुर्थ भाव स्थानीय राजनीति का होता है, वहां मंगल नीच का है।

FILE


कर्क लग्न से देखा जाए तो दशम भाव में शनि नीच राशि का है व चतुर्थ भाव से भी दशम भाव पर शनि की नीच दृष्टि पड़ रही है अतः मोदी के विरुद्ध आपका जीत पाना कठिन होगा।

मंगल की राशि मेष पर स्थित चन्द्र पर राहु की दृष्टि व शनि की नीच दृष्टि भी ठीक नहीं है। ग्रहों की मानें तो राजनीति में होते हुए भी सफलता कोसों दूर रहेगी। नवांश कुंडली में भी शनि मंगल का दृष्टि संबंध ठीक नहीं होता इसी कारण आप विवादों में बने रहते हैं।

FILE


आपके जन्म समय में अर्थ का कारक शुक्र नीचाभिलाषी है वहीं मंगल व शनि भी नीच के हैं। राहु भी मीन राशि में अच्छे फल नहीं देता। अत: केजरीवाल कुछ नया कर पाएगें इसमें संदेह है।