• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. हेमामालिनी : शनि मेहरबान हैं
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

हेमामालिनी : शनि मेहरबान हैं

हेमामालिनी
FILE

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री एवं राज्यसभा से सांसद बनीं हेमामालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को कर्क लग्न व सिंह नवांश जलतत्व की राशि मीन में हुआ।

लग्न का स्वामी चन्द्र मीन राशि में होकर नवम (भाग्य) भाव में है या यूं कहें लग्नेश भाग्य भाव में है, वहीं भाग्य का स्वामी गुरु अपने ही घर धनु में होकर षष्ट (शत्रु) भाव में होने से आपका कला जगत व राजनीति में कोई भी प्रतिद्वंद्वी नहीं रहा। आप हमेशा निर्विवाद रहीं व रहेंगी।

वर्तमान में शनि का गोचरीय भ्रमण चतुर्थ भाव से उच्च का होकर हो रहा है, जो आगामी वर्ष भर रहेगा। जन्म समय पर द्वितीय भाव में शत्रु सूर्य की राशि सिंह से होकर तृतीय दृष्टि से चतुर्थ (सुख) भाव को देख रहा है। यह योग जनता के बीच प्रसिद्धि दिलाता है, चाहे फिर वह राजनीति हो या कला।

FILE
पंचम भाव का स्वामी पंचम में ही स्वराशिस्थ है जो दशमेश (राज्य) भाव का कारक है और कला के लिए पंचम भाव का स्वस्थ होना आवश्यक है ऐसा हेमामालिनी की पत्रिका में है। वर्तमान में मंगल वृश्चिक का ही चल रहा है जो आगामी 9 नवंबर तक रहेगा। इस समय कुछ विशेष परिस्थितियां बन सकती हैं, जो अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो सितारे अनुकूल हैं।

हेमा ने पुखराज व माणिक तो पहन रखा है, लेकिन मोती भी पहनना लाभदायक रहेगा व पुखराज को गले में धारण करना अतिशुभकारी रहेगा। हेमा की सुंदरता का राज सिंह राशि में शुक्र के होने में छुपा है।

शुक्र सिंह में हो तो सुंदरता अवश्य देता है, लेकिन कहीं ना कहीं पारिवारिक अशांति भी देता है।

अभी हेमा को सूर्य की महादशा में राहु का अंतर चल रहा है जो द्वितीयेश होकर मार्केश भी है, अतः उन्हें माणिक उतार देना चाहिए। यह दशा अंतर्दशा 8 जुलाई 2013 तक रहेगी। फिर सूर्य की महादशा में भाग्येश गुरु का अंतर लाभकारी रहेगा।