शबाना आजमी : सूर्य ने दिलाया सम्मान
जन्मदिन मुबारक
Shabana Azmiअभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1951 में उ.प्र. के आजमगढ़ शहर में हुआ। कुंडली में सूर्य की स्थिति के फलस्वरूप शबाना आज सम्मानित स्थान पर है। चन्द्र ने आर्थिक सुख प्रदान किया एवं फिल्मी दुनिया में प्रसिद्धि दिलाई। मंगल ने भी आर्थिक सुख दिया एवं कला फिल्मों में उच्च स्थान दिलाया।
कुंडली में बुध की स्थिति ने पराक्रमी बनाया। गुरु शबाना की कुंडली में लग्नेश स्वामी होने से उन्हें सर्वत्र आदर और सम्मान प्राप्त हुआ एवं गुरु के प्रभाव ने फिल्म-फेयर अवार्ड प्राप्त कराया। शुक्र पिता पक्ष के सुख में कमी ला सकता है। शनि बुध की राशि पर विराजमान होने से शबाना को आर्थिक सुख देता है।राहु एवं केतु के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है। विशेष कर पसली की तकलीफ हो सकती है।शबाना का जन्म केतु की महादशा में हुआ, जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 12 माह 13 दिन रहा। 01.10.1996 राहु की महादशा चल रही है जो 01.10.2014 तक चलेगी।