विवेक : विलेन की भूमिका में मिलेगी सफलता
जन्मदिन की शुभकामनाएं
फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म 3 सितंबर 1976 को धनु चन्द्र लग्न में हैदराबाद में हुआ। एक उत्तम कलाकार के लिए लग्नेश व पंचमेश का बली होना आवश्यक है। जन्म के समय लग्न का स्वामी षष्ट भाव में शुक्र की राशि वृषभ में सुखेश व चतुर्थेश होने से विवेक को बतौर अभिनेता उतनी सफलता नहीं मिली जितनी विलेन के रूप में मिली। विलेन के रूप में विवेक सफल क्यों हुए यह एक ज्योतिषीय शोध का विषय है।
विवेक के जन्म के समय ऊर्जा का कारक मंगल शनि को तृतीय दृष्टि से देख रहा है। इस विस्फोटक योग के होने से विवेक में सशक्त विलेन की क्षमता है।