• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. लता मंगेशकर : मंगल ने दी सुरीली आवाज

लता मंगेशकर : मंगल ने दी सुरीली आवाज

जन्मदिन मुबारक....

लता मंगेशकर
Happy Birthday Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 28.09.1929 को आश्लेषा नक्षत्र और सिद्ध योग में हुआ। जन्म के समय कुंडली में स्थित सूर्य के फलस्वरूप लता आज गायिका के रूप में विश्वविख्यात हैं।

कुंडली में मंगल की स्थिति ने लता को सुरीला कंठ एवं मधुर आवाज दी। बुध स्वराशि पर विराजमान होने से उन्हें आर्थिक एवं मानसिक सुख प्राप्त हुआ।


FILE


कुंडली में गुरु स्वराशि धनु पर विराजमान होने से लता गायन के क्षेत्र में गुरुत्व( सम्माननीय) स्थान पर हैं। परन्तु द्वादश भाव में होने से गुरु घमंडी स्वभाव देता है।

शुक्र आर्थिक सुख देता है। शनि आर्थिक-भौतिक सुख तो प्रदान करता ही है, स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ भी दूर करता है। राहु-केतु स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकते हैं।



लता का जन्म बुध की महादशा में हुआ जिसका भोग्यकाल 15 वर्ष 6 माह 26 दिन रहा। 24.04.2013 से गुरु की महादशा चल रही है, जो 24.4.2029 तक चलेगी। गुरु की महादशा में गुरु की ही अन्तर्दशा चल रही है जो 12.06.2015 को समाप्त होगी। गुरु की अन्तर्दशा में 06.08.2013 से शनि की प्रत्यंतर-दशा चल रही है जो 08.12.2013 को समाप्त होगी।

लता मंगेशकर के लिए अक्टूबर ठीक-ठीक रहेगा। नवंबर-दिसंबर में स्वास्थ्य की तकलीफ हो सकती है। जनवरी मध्यम रहेगा। फरवरी अच्छा रहेगा। मार्च-अप्रैल अच्छे रहेंगे। मई ठीक रहेगा। जून-जुलाई फिर स्वास्थ्य की तकलीफ दे सकता है। अगस्त-सितंबर सामान्य रहेंगे।