रेखा : जन्मदिन मुबारक
हमेशा बनी रहेगीं चर्चा में
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में धनु लग्न कुंभ राशि में हुआ। रेखा ने सावन भादो से बॉलीवुड फिल्मों में अपना जीवन सफर शुरू किया। क्या कहते हैं रेखा के सितारे- आपके जन्म के समय पंचम भाव मनोरंजन का स्वामी द्वादश होकर लग्न में मित्र राशि धनु का है। जिसने एक उत्तम कलाकार के रूप में हिन्दी फिल्मों में आपको स्थापित किया। पंचम भाव प्रेम का है पर शनि की सप्तम दृष्टि नीच पड़ने से प्रेम प्रसंग में सफल नहीं होने दिया। वहीं संतान भाव भी पंचम है। इस पर नीच दृष्टि पड़ने से संतान सुख भी नहीं दिया। शनि की मंगल पर तृतीय दृष्टि ने प्रेम के मामलों में परवान नहीं चढ़ने दिया। लग्न में नीच के राहु के साथ मंगल सप्तम पर शनि युक्त मंगल की दृष्टि ने दाम्पत्य सुख से वंचित रखा। अब रेखा 59 साल पूरे करने जा रहीं है। वर्तमान में भी शनि उच्च का ही चल रहा है, जो मनोरंजन भाव पर नीच दृष्टि डाल रहा है व लग्न से भी नीच दृष्टि पंचम भाव पर होने से अब फिल्मी सफर पर विराम लग गया है।। शनि की दशम दृष्टि आयु भाव पर होने से आपकी आयु उत्तम है। सितारों का संकेत है फिल्मी सफर चाहे थम जाए पर रेखा के चर्चे हमेशा बने रहेंगे।