• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सितारों के सितारे
  4. ज्वाला गुट्टा : स्वर्ण पदक मुश्किल है
Written By Author पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ज्वाला गुट्टा : स्वर्ण पदक मुश्किल है

ज्वाला गुट्टा
FILE

ज्वाला के जन्म के समय चन्द्र के राशि परिभ्रमण ने गुट्टा को पराक्रमी, बु‍द्धिमान और सुखी बनाया। सूर्य के कारण ज्वाला दीर्घ सूत्री है। कर्क का मंगल आर्थिक सुखी बनाता है।

आज ज्वाला जिस मुकाम पर है वह मंगल के कारण है। ज्वाला की कुंडली में बुध स्वराशि पर विराजमान है, जो आर्थिक एवं मानसिक सुख देता है। गुरु धन वैभव देता है। शुक्र शारीरिक सुन्दरता के साथ आर्थिक सुख भी ज्वाला को दे रहा है। ज्वाला को शनि महत्वाकांक्षी बनाता है।

FILE
ज्वाला का जन्म शुक्र की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकल 11 वर्ष 6 माह 16 दिन रहा। वर्तमान में मंगल की महादशा चल रही है, जो 23.3.2018 को समाप्त होगी।

मंगल की महादशा में 20.8.2011 से राहु की अंतर्दशा चल रही जो 8.9.2012 तक चलेगी। राहु की अंतर्दशा में चन्द्र की प्रत्यंतर दशा 16.8.2012 तक चलेगी।

ज्वाला का लंदन ओलिंपिक 2012 में बैडमिंटन खेल में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। स्वर्ण पदक तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन कोई ना कोई पदक उनकी झोली में आना सुनिश्चित है।